वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 18अप्रैल।
निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में
14 से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु जागरूक करना अभियान का लक्ष्य है।
कोचाधमन एवं बहादुरगंज प्रखंड अग्नि प्रवण क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है जहां हर वर्ष गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आती हैं। ऐसी आपदाजनक घटनाओं से जनहानि, पशुहानि तथा संपत्ति का भारी नुकसान होता है। इन्हीं घटनाओं की रोकथाम एवं इससे बचाव के उपायों को लेकर जन- जागरूकता फैलाने हेतु अग्निशमन सेवा सप्ताह में विशेष “अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जीविका दीदियाँ एवं ग्रामीण पुरुष-महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की किया गया।
गोष्ठी के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:
1. अगलगी से बचाव हेतु जागरूकता फैलाना: कार्यक्रम के दौरान गाँव-गाँव जाकर गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को यह बताया जाएगा कि सूखे मौसम में किन उपायों को अपनाकर अगलगी की घटनाओं से बचा जा सकता है।
2. “क्या करें और क्या न करें” विषयक चर्चा: ग्रामीणों को सरल भाषा में बताया गया कि किन सावधानियों को अपनाकर आग लगने की घटनाओं से बचा जा सकता है, जैसे – खुले में आग न जलाना, बिजली उपकरणों का सुरक्षित प्रयोग, रसोई गैस की सतर्कता, भूसा व अन्य ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखना आदि।
3. मवेशियों की सुरक्षा: पशुपालकों को यह भी बताया गया कि आग से मवेशियों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्हें पशुशाला की आग से सुरक्षा, आग बुझाने के प्राथमिक उपाय, पानी की उपलब्धता आदि विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी।

डेरामारी पंचायत में पंचायत मुखिया मो. शाह बाज आलम की अध्यक्षता में गोष्ठी का किया गया आयोजन, वितरित किया पंपलेट
=ग्राम मोतीगंज विरनिया, वार्ड संख्या 02, बहादुरगंज थाना क्षेत्र में सामुदायिक भवन में आंगनवाड़ी सेविका श्रीमती पूनम कुमारी सिन्हा एवं वार्ड पार्षद श्री शितुल सिन्हा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित
= ग्राम मेहरमारी, बहादुरगंज रोड पर ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा और बचाव के उपायों की दी गई जानकारी
4. प्रचार सामग्री का वितरण: उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों एवं ग्रामीण जनता को अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट, लिफलेट, पोस्टर आदि सामग्री दी गई ताकि वे अपने गाँव में भी लोगों को जागरूक कर सकें।
5. सूचना संप्रेषण हेतु व्हाट्सएप ग्रुप: कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहाँ पर नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारियाँ, दिशा-निर्देश एवं आपातकालीन संपर्क जानकारी साझा की जाएगी।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जागरूकता कार्यक्रम का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुँचे।
सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों से निवेदन है कि वे उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने गाँव को अग्निकांड जैसी आपदा से सुरक्षित रखने में सहयोग दें।






















