वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
06 फ़रवरी को जिले के सीनियर सेकेंडरी बाल मंदिर स्कूल के छात्रों से अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने की।मंगलवार को बाल मंदिर स्कूल के छात्रों से अवैध फीस वसूली की मांग को संज्ञान में लेकर भाजपा नेता एवं अभाविप कार्यकर्ताओं ने विद्यालय का घेराव किया।
कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारी से बातें की ।वही मौके पर भाजपा नेता गोप ने कहा कि जब विद्यालय के छात्र अपने फीस लेट फाइन के साथ जमा करते हैं तो रि एडमिशन के नाम पर एक हजार रुपये की वसूली क्यों होती है। जबकि कि विद्यालय के व्यवस्था के संविधान में कोई ऐसा रूल का जिक्र भी नहीं है।इस बाबत विद्यालय प्रबंधन समिति ने भूल सुधार लाने का आश्वासन दिया है।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











