नजरिया न्यूज। भरगामा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए दिए जा रहे चूल्हा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि सभी केंद्रों पर दो सिलेंडर एवं एक बड़ा चूल्हा के साथ अन्य उपकरण दिए जाने हैं। सेविका ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बताया कि एक बड़ा भट्ठी देना था। लेकिन कार्यालय के द्वारा एक सिंगल बर्नर का छोटा सा चूल्हा दिया गया है।सेविकाओं का कहना था कि चालीस बच्चों का खाना इस छोटे से चूल्हा पर कैसे बनेगा। साथ ही इस चूल्हे पर खाना बनाने में प्रयुक्त बड़ा बर्तन कैसे चढ़ेगी। बताया जाता है कि
विभाग के निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चों के भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर, गैस चुल्हा,रेगुलेटर वितरण करने का निर्देश दिया गया।
भरगामा प्रखंड में 250 आंगनबाड़ी केंद्र है। आंगनबाड़ी केंद्र पर गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर वितरण बाल विकास कार्यालय भरगामा के द्वारा निम्न स्तरीय सामानों का वितरण किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रति केंद्र पर 1483 रू के सामान देने का निर्देश दिया है जबकि भरगामा के बाल विकास कार्यालय के ओर से 250 रू का सिंगल चुल्हा व अन्य उपकरण दिया जा रहा है। जिसकी औसतन मुल्य 450 रू है। आखिर बच्चों के जान के साथ खिलवाड क्यों। वहीं इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसे नकारा नहीं जा सकता है।
सीडीपीओ स्नेहलता कुमारी ने बताई पुरे जिले में इसी तरह का चुल्हा वितरण किया जा रहा है।























