नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित रोड बरसों से जर्जर स्थिति में हैं। रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन जाता हैं। जबकि इस रोड से सभी आला अधिकारी प्रतिदिन जाते आते रहते हैं। इस रोड से प्रतिदिन डीलर के आपुर्ति के डोर स्टेप डिलेवरी के लिए 6 चक्का से लेकर 10 चक्का चावल एवं गेहूँ लदे वाहनों का परिचालन होता हैं। वहीं चालक ट्रैक्टर के इंजन पर दो व्यक्ति को आगे बिठाकर इस रोड से सफर करते हैं। जबकि कभी कभी ट्रैक्टर का इंजन का मूंह उठ जाता है। जिससे चालक के जान जाने का खतरा बढ जाता है। लगातार जन प्रतिनिधि के द्वारा आवाज उठाई जाती हैं। लेकिन इस रोड की दुर्दशा जस की तस बनी हुई हैं। इस ओर कोई भी पदाधिकारी और प्रतिनिधि इस पर ध्यान तक नहीं देते हैं। ऐसे में प्रखंड के पदाधिकारियों की इस रोड के प्रति उदासीनता साफ झलकती हैं।
प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोग बताते हैं कि जब प्रशासन के नाक के नीचे रोड की स्थिति हैं तो पूरे प्रखंड क्षेत्र का क्या होगा। जबकि विकास का सारा योजना यहीं से निर्गत होता है। यह तो वही कहावत हो गई कि ,,दीपक तले अंधेरा,, जहां पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोग समस्या के समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय आते हैं वही परेशानियों का अंबार लगा हैं। वही लोग दबी जबान में यह भी कहते हैं कि इसपर अगर आवाज उठाया जाए तो पदाधिकारी नाराज हो जाते हैं इसलिए सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
इधर जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सितांशु शेखर पिंटू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव,सुधीर भगत,बिजली सिंह, चंद्रानंद झा चाणक्य,राजेंद्र मिश्र,पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव,समाजसेवी रामानंद अंकुर,
भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदौरिया,रघुनंदन साह,दीपक कुमार मुन्ना,राकेश रंजन परिहार, मुखिया भागवत दास,मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव व अन्य ने जल्द सड़क निर्माण का मांग किया है। इन लोगों ने कहा प्रखंड मुख्यालय भरगामा का यह रोड भरगामा थाना और प्रखंड मुख्यालय परिसर में हीं हैं लेकिन रोड की दुर्दशा काफी दयनीय और जर्जर अवस्था में है। भरगामा प्रखंड क्षेत्र के 20 पंचायत के लोग रोजाना यहां पर कुछ ना कुछ काम के लिए आते हैं और रोड की स्थिति बद से बदतर बनी हुई हैं और कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हैं।























