नज़रिया न्यूज़ समस्तीपुर। राजकुमार सिंह। अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ नई दिल्ली न्यास द्वारा 3 दिसम्बर 2024 (मंगलवार) को जीरादेई (सिवान) स्थित प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बाबू के जन्म स्थली प्रांगण में उनका जयन्ती समारोह आयोजित किया गया।
उक्त मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार के द्वारा 6 घंटे का उपवास कर ईश्वर से प्रार्थणा किया गया कि भारत के सभी पत्रकार अपने परिवार सहित खुशहाल दीर्घायु जीवन जीचे। कार्यक्रम स्थल पर संगवन की बैठक हुई जिसे संगठन के 17 राज्यों के नेताओ ने सपूर्ण भारत वर्ष के पत्रकार परिवार के दयनीय हालत पर चिन्ता व्यक्त करते सुझाव दिये। बैठक में विचार विमर्श कर दो सुत्री मांग किये जाने का प्रास्ताव पारित किया गया जिसे पूर्ति कराने के लिए महा महिमा राष्ट्रपति महोदया से पत्र लिखकर विनती किया गया है।
मुख्य दो मांगे इस प्रकार हैं।…….
1. भारत के संविधान में यह लिखा जाय कि पत्रकार प्रजातंत्र का चौथा स्तम्म है।
2. कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका की तरह पत्रकारों को भी हर जरूरी सुविधा देने की बात भी संविधान में लिखा जाय।
पत्र के माध्यम से लिखा है कि……
संगठन सुचित करता है कि 16 फरवरी 2025 तक आपके स्तर से दोनो मांगे संविधान से अंकित करा दिया जाय इसके लिये पत्रकार परिवार सदैव आपका आभारी रहेगा।
पत्र के माध्यम से लिखा है कि …..
हमारी मांगे पूर्ति नहीं की जाती है तो कर्पूरी जी की पूण्य विवि 17 फरवरी 2026 से तब तक आन्दोलन चलाया जाता रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है।























