वीरेंद्र चौहान,नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में दिनांक – 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा तैयारी जोर-शोर से चल रही है | इसी कड़ी में बुधवार 31 जनवरी को किशनगंज जिला के सभी थानाध्यक्षों के साथ ओम शंकर, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक की गई।
सचिव ने थानाध्यक्षों से कहा की वर्ष 2024 का यह प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत है जिसे सफल बनाने हेतु पक्षकारों की उपस्थिति अनिवार्य है। जिस हेतु इसके प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता है। सचिव महोदय ने थानाध्यक्षों से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार थाना स्तर से करने के साथ साथ विभिन्न थानों में भेजे जा रहे नोटिस के शत-प्रतिशत तामिला का निर्देश दिया।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











