समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद् के अंचल मंत्री कॉ विनोद कुमार समीर के नेतृत्व में मंगलवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर अंचल कार्यालय परिसर पर घरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचलाधिकारी से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र के ज्ञापन में प्रमुख मांग बिजली के प्रिपेड स्मार्ट मीटर के सिस्टम को समाप्त किया जाये, सभी बिजली उपभोक्ताओ को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाये, विशेष भूमि सर्वेक्षण को स्थगित की जाये और सर्वे काम को सुगम बनाया जाये, बासविहिन लोगो को वास हेतु 5 डिस जमीन दी जाये एवं दाखिल ख़ारिज के मामले को शीघ्र निष्पादन करने सहित अन्य मांगें शामिल है।
मौके पर धरना को अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर, राम बिलास शर्मा,शंकर राम, शम्भू कुमार चौधरी, महेश्वर राम, शुभेद्र कुमार, पवन कुमार आज़ाद, अशोक रजक, गिरधर झा, उमेश राम, तपेश चौधरी, चंदू राम, जगदेव दास, धर्मवीर प्रकाश, मो निज़ाम, राम सेवक दास, कारो देवी नें सम्बोधित किया।
सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन
सिकटी, अररिया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीरा गांव के खुटहारा मोड़ के समीप दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को PDJ (प्रीतम...















