वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो,08अगस्त।
जिला पदाधिकारी, किशनगंज को WhatsApp के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाटगांव के उच्च विद्यालय मैदान के चारो ओर interlocking कार्य की जांच कराई गई। जांच के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड टेढ़ागाछ एवम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के द्वारा बताया गया की वर्णित योजना अपूर्ण है।
अत्यधिक बारिश के कारण जल जमाव हो जाने के कारण आंशिक रूप से interlocking कार्य क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त स्थल पर जल निकासी हेतु नाला का निर्माण कर पुनः मरमत्ति कार्य करवाया जायेगा। एवम मैदान के समतलीकरण का कार्य बरसात के बाद पूर्ण करवा लिया जाएगा।। जिला पदाधिकारी किशनगंज श्री तुषार सिंगला के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को मनरेगा के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सहायक अभियंता मनरेगा को योजनाओं का सतत अनुस्रवण करने का निर्देश दिया गया।
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव "सृजनोत्सव" में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू...


















