मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज, 26मई।
गाली बाज दरोगा गोविंद अग्रवाल के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एसएसपी राज करण नैय्यर ने जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि गाली देते हुए वीडियो वायरल होने के मामले की सीओ सदर जांच कर रहे हैं।
वायरल वीडियो परिचय: गांव-समाज के सामने खुलेआम गाली दे रहा दारोगा – सोशल मीडिया
थाना रौनाही के सत्ती चौरा चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल का गाली देते हुए वीडियो वायरल के विषय में बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाद को सुलझाने दरोगा गोविंद अग्रवाल गए थे। मामले को सुलझाते सुलझाते अधिकारी का संस्कार भूल बैठे।
फोटो परिचय : गाली देते हुए दरोगा का फाइल फोटो



















