नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
नलसर पंचायत अंतर्गत चादँपारा निवासी मोहम्मद हबीबुर रहमान (54 ) होमगार्ड जो कि चुनाव कराने के लिए सिवान जिला गए थे सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।
वहीं मौत कि खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घर में मातम छा गया है। बता दें की कटिहार जिला मुख्यालय में मोहम्मद हबीबुर रहमान होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वहीं 29 मई को लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें सिवान जिला में भेजा गया था। जहां चुनाव से पहले तेज रफ्तार की गाड़ी हबीबुर रहमान को रोंदते हुए भाग गई। जबकि घटनास्थल पर ही हबीबुर रहमान कि मौत हो गई ।
वहीं जैसे ही परिवार वाले को सुबह में घटना की सूचना मिली मानो उनपर आफत का पहाड़ टूट पड़ा हो। घर वाले बिलख बिलख कर रोने लगे। और छाती पीटने लगे। बता दें की मृतक श्री रहमान घर का एक मात्र कमाउ सदस्य था । वही इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक हबीबुर रहमान की पत्नी शमा खातून ने कहा कि शनिवार की रात में अपने पति से आखरी बातचीत हुई थी। सुबह होते ही पति के फोन पर नंबर मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। थोड़ी देर बाद इनके साथी ने दूरभाष पर बताया कि रोड एक्सीडेंट में हबीबुर रहमान की मृत्यु हो गई है। ज्ञात हो की
मोहम्मद हबीबुर रहमान अपने पीछे दो लड़के दो लड़की को छोड़ गए हैं ।





















