=दो राउंड फायरिंग के बाद आरोपित को सुरक्षित लेकर थाना पहुंच सकी किशनगंज पुलिस
= पिस्टल छीनने का दुस्साहस असफल-मक्का लूट की घटना में शामिल आरोपित को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज, 24मई।
मक्का लूटकांड में आरोपित अभियुक्तों को किशनगंज पुलिस आज़ गिरफ्तार ली। गिरफ्तारी किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित प्श्चिम बंगाल के सटे हुए गांव से गई। गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें पांच जवान घायल हो गए।पुलिस से पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। जिसके विरोध में दो राउंड फायरिंग पुलिस द्वारा की गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि
उक्त घटना को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जाएगी तथा पश्चिम बंगाल पुलिस से समन्वय स्थापित कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कारवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपित द्वारा लूट की घटना की प्रारंभिक पूछताछ में अपना संलिप्तता स्वीकार की गई है। अनुसंधान जारी है।विधि व्यवस्था सामान्य हैं।
वारदात के संबंध में बताया जाता कि थानाध्यक्ष किशनगंज एवं सशस्त्र बल तथा डीआईयू टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मक्का लूट की घटना के मामले में आरोपित नूरआलम,पिता-अब्दुल तोउफ, साकिन-बिलायती बाड़ी को पश्चिम बंगाल सीमा से सटे किशनगंज थानान्तर्गत दौला पंचायत ईदगाह के समीप से आज गिरफ्तार किया गया। 
इसी दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर पुलिस गाड़ी को हथियार के साथ घेरकर गाली-गलौज करते हुए अपराधी को छुड़ाने का प्रयास किया गया।
गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल लिया गया। समझा- बुझाकर सभी को शांत कराया गया।
*पुलिस वाहन पर पथराव:*
किशनगंज पुलिस आरोपित लेकर आगे बढ़ी ईट एवं पत्थरों से पुलिस पर हमला भीड़ ने हमला बोल दिया। बचते -बचाते निकलने का प्रयास पुलिस द्वारा किया गया। उक्त कांड में ईट पत्थर के हमले से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
*पब्लिक -पुलिस की तरफ से फायरिंग, पिस्टल छीनने का प्रयास असफल:*
पुलिस की माने तो बेकाबू भीड़ को शांत करने का बहुत प्रयास किया गया, परंतु भीड़ में से ही असामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस टीम पर गोली से फायर किया गया एवं एक सिपाही का पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया।स्थिति असामान्य हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस को दो राउंड हवाई फायरिंग करना पड़ी। जिसमें किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं होने की बात अबतक प्रकाश में आई हैं। उक्त घटना के अलावा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी।























