समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के एस एच 88 के रामपुर जलालपुर तेल डिपो स्थित गुरुवार को देर शाम को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जहां दूसरे जख्मी युवक को समस्तीपुर इलाज के लिए ले जाने दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने घटना के विरोध में घण्टों सड़क जाम कर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।स्थानीय लोगों एवं पुलिस की काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाने क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति अर्चना कुमारी के पति अमरेश राय (30) एवं विशनपुर के ही स्व कपिलेश्वर राय के पुत्र पूर्व उप मुखिया दिनेश राय (42) के रूप में की गई। 
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक दोनों चचेरे भाई हैं जो कल्याणपुर के तरुणिया अपने सम्बंधी के यहां से आ रहे थे।घटनास्थल स्थित लोगो ने बताया कि घटना के बाद बाईक ट्रक में फंस गई थी और लगभग 200 मीटर बाइक को घिसटते हुये ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।वंही लोगों को पीछे से दौड़ते देख एसएच 88 स्थित काली चौक के समीप चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 
वंही आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के शीशा को तोड़ फोड़ कर टायर की हवा निकाल दिया।साथ ही ट्रक में आग लगाने की योजना बना रहे थे।जिसे पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए उक्त योजना को विफल कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।





















