कौन करेगा इनकी उपचार।
नजरिया न्यूज़ बथनाहा अररिया बिहार।
संवाददाता राजीव कुमार
नरपतगंज प्रखण्ड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बदहाल बना हुआ है एक तरफ सरकार करोड़ों की राशि आम जनता की सेहत पर खर्च करता है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की योजना धरातल पर मुँह चिढ़ाती नजर आ रही है हमारी मीडिया की टीम अस्पताल की जानकारी लेने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुरना पहुंची तो वहां की स्थित देख भौचक रह गया पूरा अस्पताल में चारों तरफ गंदगी हिं गंदगी देखने को मिला मौके पर उपचार के लिए आए मरीज से जब पूछा गया था उन्होंने बताया जब तक हम आए तब तक डॉक्टर साहब अस्पताल से निकल चुके थे मीडिया की टीम देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गया और अस्पताल की स्थित से रु ब रु करवाते हुए बताया कि हमलोग अस्पताल के कार्य से बहुत हीं नाराज है अस्पताल की डॉक्टर एवं गार्ड द्वारा मनमानी किया जाता है पुर्जे कटवाने के लिए 10 रुपया लेता है सुई लगाने का 20 से तीस रुपया एवं पानी चढ़ाने का 200 से 300 रुपया खुले आम लिया जाता है जब तक रुपया नहीं देते है तब तक अस्पताल में उपचार नहीं किया जाता है यहां पर डॉक्टर कम और गॉर्ड के द्वारा ज्यादा उपचार किया जाता है डॉक्टर मनमानी तरीके से अपने समय से 10 से 11 बजे तक आते है
12 से 01 बजे तक चले जाता है वहां पर मौजूद गॉर्ड से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया डॉक्टर उषा मोहन आई थी 12 बजे चली गई इससे ज्यादा मुझे कुछ पता नहीं है ग्रामीणों के आरोप से भी ऐसा लगा कि उक्त अस्पताल में डॉक्टर की उपस्थिती नहीं रहने के उपरांत अस्पताल का कार्य भार गार्ड के द्वारा हिं किया जाता है क्योंकि जब मीडिया की टीम अस्पताल पहुंची तो दवाई का काउंटर एवं डॉक्टर की रूम खुला हुआ हिं था अगर डॉक्टर मौजूद नहीं थी तो खुली काउंटर से दवाई कौन बेचता होगा इससे ग्रामीणों की बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है कि उक्त अस्पताल में गॉर्ड के द्वारा उपचार किया जाता है। मौके पर से डॉक्टर उषा मोहन को फोन किया गया तो उन्होंनें बताई मैं अभी 10 मिनट पहले निकली हूँ वहीं उपस्थित गार्ड मसलेउद्दीन ने बताया डॉक्टर साहेब 12 बजे हिं चली गई अब कौन सही है कौन गलत यह तो विभागीय जांच का सवाल है। क्या कहते हैं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज ओमप्रकाश मंडल:-इस बाबत प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी श्री मंडल ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच करवाते है शौकॉज पूछा जाएगा।





















