• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज- सभी राशनकार्ड के लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड: डॉ.मंजर आलम

किशनगंज- सभी राशनकार्ड के लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड: डॉ.मंजर आलम

March 10, 2024

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026

महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

September 16, 2026

अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

September 16, 2026
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

September 16, 2026
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

September 15, 2026

अररिया पलासी डेहटी दक्षिण पंचायत में सहयोग शिविर,जनसमस्याओं के समाढाधान को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

September 15, 2026
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026

पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन

September 12, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

September 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 17, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज- सभी राशनकार्ड के लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड: डॉ.मंजर आलम

by Kumar Shrivastav
March 10, 2024
0
किशनगंज- सभी राशनकार्ड के लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड: डॉ.मंजर आलम
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 196

=आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति साल में पांच लाख खर्च तक इलाज फ्री में करा सकता है। किसी के पास राशन कार्ड है, तो उसके परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज का लाभ मिलेगा। पीएम आयुष्मान योजना की सूची में अगर किसी का नाम नहीं होगा, तो उस राशन कार्ड धारी का सीएम आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनेगा…

 

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 09मार्च।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्धेश्य से स्वास्थ्य संस्थानों में हर तरह की सुख सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।सामुदायिक स्तर पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके, इसको लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। एक भी जरूरतमंद स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं रहे और यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रयत्नशील है | जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आम जनमानस तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक पहल लगातार की जा रही है। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण को लेकर किये जा रहे विभागीय प्रयासों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निदेशानुसार सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी |

 

बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन मामले में प्रखंडवार उपलब्धियों की गहन समीक्षा की। इस क्रम में सबसे अधिक जोड़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुको का कार्ड बनाने पर रहा वही टेली कंस्लटेशन, स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवाओं का संचालन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, सुरक्षित प्रसव, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

बैठक में सिविल सर्जन, डीएस , एनसीडीओ ,डीपीएम् , एसएमसी यूनिसेफ , डब्ल्यूएचओ के एसएम्ओ , सीफार के जिला समन्वयक ,पिरामल स्वास्थ्य के टीम , सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक सहित अन्य मौजूद रहे ।

 

जिले के जिससे 345665 परिवार के 128263 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा.

 

जिले में सभी राशन कार्डधारी का आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने की योजना की शुरुआत 2 मार्च से की गई है। समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम ने बताया की शिविर में अब तक 76803 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है। आयुष्मान भारत के डीपीसी पंकज कुमार ने बताया सभी राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि राशन कार्ड वाले परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार निर्धारित अस्पतालों में मिल सकता है। योजना के तहत अब जिले के 3,45,665 परिवार के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। जिसमें 2,40,234 लोगों का अब तक कार्ड बनाया जा चुका है।

योजना से लाभ उठाने के लिए लोग खुद से भी अपना कार्ड बना सकते हैं और सक्षम लोग कार्ड बनाने में दूसरे की भी मदद कर सकते हैं। कार्ड बनाने के लिए गूगल प्ले स्टोर (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp&pcampaignid=web_share) से आयुष्मान अप्प डाउनलोड करें।

इस वीडियो ( https://youtu.be/NboImtrmO3I?si=XZ6Wtc_Xy33BB7wZ ) की मदद से आयुष्मान अप्प डाउनलोड करना सीखें |

इस वीडियो ( https://youtu.be/FPURyFO_Yvs?si=o4lyNxqJQgKQKwHY )की मदद से, आयुष्मान अप्प पर अपना पंजीकरण करना,आयुष्मान कार्ड बनाना और डाउनलोड करना सीखें |

अपना पंजीकरण करें और अपने परिवार और अन्य लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाएं।

*सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची पाएं: नीचे दिए गए कमेंट्स में लिंक ( https://hospitals.pmjay.gov.in/mapsPlotting.htm )के ज़रिए अस्पतालों की सूची प्राप्त करें।निर्धारित अस्पतालों में अपना कार्ड दिखाकर कैशलेस इलाज का लाभ उठाएं। डीपीसी ने लोगों से अपील किया की यह महत्वपूर्ण जानकारी अपने परिवार, अन्य लोगों और अपने समुदाय के साथ साझा करें।

 

कार्ड बनाने को राशन कार्ड अनिवार्य:

सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम ने बताया कि पीएचएच और अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड बनता है। इस दोनों राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। एक भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। कार्ड बनाने के लिए सरकार के स्तर से सीएससी संचालकों को जिम्मा दिया गया है। जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां कैंप लगेगा और वहां वंचित लोग आएंगे और सीएससी संचालक आयुष्मान कार्ड बनायेंगे।

आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति साल में पांच लाख खर्च तक इलाज फ्री में करा सकता है। किसी के पास राशन कार्ड है, तो उसके परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज का लाभ मिलेगा। पीएम आयुष्मान योजना की सूची में अगर किसी का नाम नहीं होगा, तो उस राशन कार्ड धारी का सीएम आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनेगा।

 

मरीजों की बेहतर जांच के लिए टेलीकंसल्टेंसी पर भी रहेगा फोकस :

 

सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम ने सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों को टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय क्षेत्रों में चिकित्सकीय सहायता मिलने से लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में ज्यादा भरोसा बढ़ेगा और लोग सामान्य बीमारियों की समय पर ईलाज करवाते हुए ज्यादा स्वास्थ लाभ उठा सकेंगे। समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच के बाद माँ और बच्चों के स्वास्थ की सटीक जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नियमित रिपोर्ट करने का आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता है। इसमें जांच करवाने वाली गर्भवती महिलाओं के स्थिति की रिपोर्टिंग जरूरी है। जिस प्रखंड के एएनसी जांच में कमी है वहां ठीक करने की जरूरत है। एएनसी जांच में कम हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान करने वाले अस्पताल प्रबंधकों को इसमें विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की समय पर पहचान हो सके इसके लिए सभी प्रखंड के चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से आशा कर्मियों के साथ बैठक कर योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। गर्भवती महिलाओं को माँ और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर अस्पताल पहुँचकर संस्थागत प्रसव कराने पर भी जोर देने का निर्देश दिया गया है।

Share this on WhatsApp
Share199Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

by Office Araria
September 16, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

by Office Araria
September 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई। वार्ड...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026

महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

September 16, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप
  • अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप
  • महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In