वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
जिले के टेऊसा पंचायत अंतर्गत झाड़बड़ी कब्रिस्तान के पास मिट्टी से लडा हुआ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सफर दो युवक को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक युवक की पहचान मंजर आलम 16 वर्षीय पिता मोहम्मद सलीम आलम गाछपाड़ा पंचायत के लोहादंगा गांव निवासी के रूप में हुआ। वही घायल युवक राहिल आलम 22 वर्षीय, पिता मोहम्मद नासिर आलम काला सिंघीया सिंघीया गांव निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मंजर आलम और राहिल आलम बाइक पर सवार होकर अपने बहन के ससुराल टेऊसा संदेश लेकर जा रहा था। इस दौरान झाड़बाड़ी कब्रिस्तान के पास तेज रफ्तार मिट्टी से लदा हुआ ट्रेक्टर ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार एक युवक मंजर आलम का दर्दनाक मौत हो गया। वही दूसरा युवक राहिल आलम बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुड़ गई है। इस दौरान परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
किशनगंज, बिहार -विश्व को बेमिसाल व्यवस्था दिखाने के लिए बिहार प्रदेश का किशनगंज सदर अस्पताल ने स्वयं में जगाया आत्मविश्वास
एसएनसीयू-01 जनवरी से 18 फरवरी के बीच 103 नवजात भर्ती किए गए, जिनमें से 75 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।...





















