वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
दिनांक 01 मार्च को समय लगभग 07 बजे अंतराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैदी से तैनात 152 वीं वाहिनी के कार्मिकों ने सीमाचौकी सोनामाती के इलाके में एक बांग्लादेशी तस्कर को फेंसिडिल की तस्करी करते समय रंगेहाथ पकड़ा गया है।बीएसएफ जवानों ने उसे अपनी तत्परता से उस समय गिरफ्तार किया।जब वह भैरवस्थान ग्राम के रास्ते से अवैध रूप से तस्करी का सामान लेकर सीमा पार करने जा रहा था। उक्त तस्कर के पास 25 फेंसीडिल,साइकल, भारतीय पैसा और मोबाइल जप्त किया गया है।
पूछताछ के दौरान यह बांग्लादेशी तस्कर की पुष्टि हुई है। जो मुख्य तस्करी करने में माहिर है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर के डीआईजी महोदय इश औल ने जवानों को शाबाशी दी और भूरी भूरी सराहना की।
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 21जुलाई 2026। धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-26 में चावल आपूर्ति की समीक्षा डीएम किशनगंज...





















