वीरेंद्र चौहान ,नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा क्लस्टर बैठक के निमित्त पूर्व केंद्रीय मंत्री सह चुनाव प्रबंधन सदस्य के नाते मुख्तार अब्बास नकवी का किशनगंज दौरा एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं लोकसभा कोर कमेटी के साथ जिला कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर धरमगंज में संपन्न हुआ।दिल्ली से बागडोगरा प्रातः 10 बजे आगमन हुआ स्वागत हेतु नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल महामंत्री कमलेश शर्मा जिला मंत्री जय किशन प्रसाद नगर टीम के साथ बागडोगरा से किशनगंज लेकर आए।किशनगंज जिला कार्यालय जाने के क्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा संजय पासवान ने वार्ड वासियों के साथ जोरदार पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिवादन किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर नकबी के साथ मुख्य सचेतक सत्तारूढ़दल संप्रति बिहार विधानपरिषद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, जिला प्रभारी मनोज सिंह जिला अध्यक्ष सुशांत गोप मंचासीन रहे। मंच का संचालन ज्योति कुमार सोनू उपाध्यक्ष ने की वहीं जिला महामंत्री मनीष सिंहा ने वंदे मातरम गीत एवं पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कराया ।इस बैठक में आगामी चुनाव के निमित्त प्रबंधन समिति के सदस्यों को चुनाव के दृष्टिकोण से करणीय कार्य बताए गए। बैठक पश्चात किशनगंज मुख्यालय के सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रबुद्ध जन्म एवं बुद्धिजीवियों के साथ संवाद स्थापित किया गया ।बैठक समाप्ति के पश्चात प्रेस वार्ता में मुख्तार अब्बास नकवी ने सामंतवादी टीपू और सत्ता प्रेमी सुल्तान का अंत निश्चित बताया।।
बिहार के 40 सीट पर अपनी एनडीए की जीत सुनिश्चित करना एकमात्र लक्ष्य है और निश्चित रूप से किशनगंज में फिर से कमल खिलेगी।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...


















