- करियात कैंप के सैफुल्लाह मोड़ पर पुलिस की कार्रवाई, पूर्णिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
नजरिया न्यूज़, जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 बोतलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करियात कैंप स्थित सैफुल्लाह मोड़ के पास से की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीश टोला, साधबेली वार्ड संख्या-6 निवासी मो. रिजवान (26 वर्ष), पिता नईमुल हक के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, महलगांव थाना पुलिस ने करियात कैंप के सैफुल्लाह मोड़ के पास कार्रवाई के दौरान युवक को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 35 बोतलों के साथ पकड़ा।
इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने युवक की गिरफ्तारी और प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।
















