- उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज से की
- तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के नेतृत्व में तमिलनाडु में कामकाज और विकास को गति मिली: उपराष्ट्रपति
अनिल उपाध्याय पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 28नवंबर 2026।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 28 नवंबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम (KTS) 5.0 (पांचवें संस्करण) का उद्घाटन किया। यह आयोजन 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा और इसकी थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ (‘आइए, तिरुक्कुरल सीखें’) रखी गई है।उन्होंने काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।
तिरुक्कुरल का संदेश देते हुए उपराष्ट्रपति ने संत तिरुवल्लुवर की रचना तिरुक्कुरल को जीवन का सार्वभौमिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा:
समानता, मानवता और धर्म का संदेश सीमाओं से परे है। उन्होंने लोगों से इसके उपदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
युवाओं की भूमिका पर उन्होंने कहा कि भारत के सभ्यतागत मूल्यों को आगे बढ़ाने और देश को एकजुट रखने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है।
भाषाई सद्भाव पर उपराष्ट्रपति ने भारतीय भाषाओं के बीच आपसी सम्मान और भाषाई सद्भाव के महत्व पर जोर दिया तथा हिंदी सीखने की अपनी प्रेरणा का भी जिक्र किया।
* सीएम योगी की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज से की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कामकाज और विकास को गति मिली।
आयोजन से जुड़ी प्रमुख बातें:
50 भाषाओं में अनुवाद उद्घाटन अवसर पर उपराष्ट्रपति ने तिरुक्कुरल के 50 भाषाओं में अनुवादित संस्करण जारी किए, जिनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं।
प्रतिनिधि और भ्रमण: तमिलनाडु से करीब 1,400 प्रतिनिधि सात समूहों में शामिल हो रहे हैं और वाराणसी के साथ प्रयागराज व अयोध्या के कार्यक्रमों व स्थलों का भ्रमण करेंगे।
समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे।

















