दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज,28नवंबर 2026। शकुनी मामा ने धृतराष्ट्र और दुर्योधन को ग़लत सलाह देकर उनकी बुद्धि का नाश कर दिया है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को शकुनी मामा के विनाशकारी ज्ञान को कल्याणकारी ज्ञान से हराने के लिए लाखों -अरबों ज्ञानी आत्माओं के ज्ञान के सुनाते हुए कहते हैं:
” जो व्यक्ति अपने आप प्राप्त होने वाले लाभ से संतुष्ट, ईर्ष्या रहित, द्वन्द्वों से परे और सफलता-असफलता में समभाव रखता है, वह ही विधान और संविधान के अनुसार कर्म कर्म करते हुए स्वधर्म का निर्वहन कर सकता है:
यदृच्छालाभसन्तुष्टो द्वन्द्वातीतो विमत्सर: ।
सम: सिद्धावसिद्धौ च कृत्वापि न निबध्यते ॥4. 22॥
भगवद्गीता के अध्याय 4 -ज्ञान योग के 22वें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण उक्त बातें कहने के बाद अध्याय 5-कर्म योग के 22वें श्लोक में कहते हैं,जिसे उस समय पत्रकार संजय, अर्जुन, धृतराष्ट्र और भीष्म पितामह सुन रहे थे:
ये हि संस्पर्शजा भोगा दुःखयोनय एव ते।
आद्यन्तवन्तः कौन्तेय न तेषु रमते बुधः॥ 5.22॥
हे कुंतीपुत्र अर्जुन! इंद्रिय विषयों के संपर्क से उत्पन्न होने वाले भोग (सुख) यद्यपि सांसारिक दृष्टि से सुखद लगते हैं, परंतु वे वास्तव में दुःख के ही कारण हैं। ये सुख आदि और अंत वाले (क्षणभंगुर) हैं, इसलिए बुद्धिमान और विवेकशील पुरुष उनमें रमण नहीं करते। आनंद नहीं लेते।
- जो राजा हैं, वे व्यवस्था को संभालते-संभालते व्यवस्था को ही ग़लत तथा स्वयं को इंद्रिय भोग में लिप्त होने के सही बताने लगते हैं।वे ही महाराजा पांडु के पुत्रों अर्जुन आदि के अधिकार छीन लेने वाले असंयमी आत्मा के अवतार हैं। दुर्योधन के अवतार हैं। शकुनी मामा ,जयद्रथ, भीष्म पितामह,गुरू द्रोणाचार्य के अवतार हैं। इन सभी को वहीं पराजित कर सकता है जिसकी बुद्धि और मन पर विधान और संविधान के गुणों के नियंत्रण है।

















