- न्यायालय में पेशी के लिए भेजे गए दोनों आरोपी
जोगबनी (अररिया)। राकेश कुमार। जोगबनी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान किशन कुमार मंडल, पिता बासो मंडल, निवासी बैजनाथपुर वार्ड संख्या-2, थाना जोगबनी तथा महेश साह, पिता रामचंद्र साह, निवासी वार्ड संख्या-4, जोगबनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

















