रंजीत ठाकुर,
नरपतगंज (अररिया)। नालसा डॉन – ‘नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025’ अभियान के तहत नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सह +2 उच्च विद्यालय, अंचरा में शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के आदेशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के निर्देशन में अधिकार मित्र विनय कुमार ठाकुर द्वारा किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के अपर न्यायाधीश सह सचिव रोहित श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मादक व नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था.
बच्चों को स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों व परिवारजनों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र साह, शिक्षक विष्णु कुमार, नूतन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनोज कुमार, शिवम कुमार, फणि भूषण रमण, रूपेश कुमार, रोहित कुमार समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
महलगांव में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, 35 बोतल बरामद
करियात कैंप के सैफुल्लाह मोड़ पर पुलिस की कार्रवाई, पूर्णिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार युवक नजरिया न्यूज़, जोकीहाट/अल्लामा...

















