- आशीष पटेल को कटिहार और रमेश सिंह को किशनगंज की मिली जिम्मेदारी, भरगामा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भरगामा (अररिया)। जीतू दास।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए अररिया के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को कटिहार जिला संगठन प्रभारी बनाया है। वहीं, प्रदेश सचिव रमेश सिंह को किशनगंज तथा मनोज कुमार पासवान को अररिया जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
फोटो कैप्सन:- नये संगठन प्रभारी को बधाई देते जदयू कार्यकर्ता
इस अवसर पर भरगामा प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव एवं प्रखंड प्रभारी नौरेज आलम,संजय मिश्र, राजेंद्र मंडल, विजय चौपाल, नटवर ठाकुर, प्राणेश मंडल, प्रिया श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव, दीपक मंडल, मिथिलेश मंडल, ऋषि कुमार, संजय चौधरी, अरुण ऋषिदेव, राजेश पंडित, रुपेश कुमार,हरिमोहन झा,नंदमोहन झा,नीतू देवी, रमण मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी मनोज कुमार पासवान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

















