• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अररिया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे अधिकारी फिर बने प्रभारी

अररिया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे अधिकारी फिर बने प्रभारी

January 26, 2026
दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

June 16, 2026
हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

June 16, 2026
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

June 15, 2026
किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

June 15, 2026
पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

June 14, 2026
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

June 14, 2026
100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

June 14, 2026
विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

June 14, 2026
सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

June 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अररिया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे अधिकारी फिर बने प्रभारी

by Office Araria
January 26, 2026
0
अररिया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे अधिकारी फिर बने प्रभारी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 135
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।

अररिया जिले में उत्पाद विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। रानीगंज मद्य निषेध थाना से जुड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की धीमी गति और विवादित अधिकारियों को फिर से जिम्मेदारी सौंपे जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला उस समय तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रानीगंज मद्य निषेध थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष, एक सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) और एक महिला सिपाही पर शराब पीने के आरोप में पकड़े गए तीन व्यक्तियों को छोड़ने के एवज में रुपये की मांग और लेन-देन का आरोप लगाया गया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड है। सूत्रों के अनुसार पहले 15 हजार रुपये की मांग की गई, जो बाद में 11 हजार रुपये में तय हुई। वीडियो के सामने आते ही मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मद्य निषेध इंस्पेक्टर राहुल दूबे को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई और यह मामला सही पाया गया। इसके बाद उत्पाद अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को रानीगंज मद्य निषेध थाना से हटाकर अररिया सदर मद्य निषेध थाना में योगदान करने का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट तैयार कर पटना मुख्यालय भेज दी गई।

हालांकि, जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई सामने नहीं आई। न तो निलंबन की सूचना मिली और न ही किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा हुई। इसके उलट, समय बीतने के बाद विभाग ने इन्हीं अधिकारियों में से एक को टीम बी का वरीय प्रभारी बना दिया। इसे लेकर विभागीय हलकों में नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है।

इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक, मद्य निषेध अररिया द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें नए प्रभार की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के बाद यह सवाल और गहरा गया है कि क्या उत्पाद विभाग केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।

उत्पाद विभाग से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस महिला दारोगा पर रुपये लेन-देन का आरोप लगा था, उसे पहले भी अररिया मद्य निषेध थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया था और अब उसे टीम बी का वरीय प्रभारी बना दिया गया है। इससे विभाग की नीयत और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोपों में जांच में मामला सत्य पाया गया है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। ऐसे मामलों में अगर आरोपी अधिकारियों को ही दोबारा जिम्मेदार पद दिए जाएंगे, तो आम जनता का भरोसा व्यवस्था से उठना स्वाभाविक है।

अब देखना यह होगा कि पटना मुख्यालय स्तर से इस मामले में कब और क्या निर्णय लिया जाता है। फिलहाल, उत्पाद विभाग की कार्रवाई और कार्यशैली पर सवाल बरकरार हैं और यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Share this on WhatsApp
Share199Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

by Office Araria
June 16, 2026
0

वैशाली। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को और बेहतर बनाने...

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

by Office Araria
June 16, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में धारदार...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न

June 16, 2026
हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

June 16, 2026
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न
  • हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
  • ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
  • जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!