=बीजेपी नेता खोशी देवी ने जर्जर सड़क पर तंज कहते हुए स्टीमर चलवाने की मांग की
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 11अगस्त।
लगभग दो दशक से जिला पंचायत की राजनीति में श्रीमती खोशी देवी सक्रिय हैं। वे बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदार हैं।
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वे सक्रिय रहती हैं। छह अगस्त को बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ागाछ प्रखंड की आवाम के साथ टेढ़ागाछ से बहादुरगंज तक सड़क की मरम्मत के लिए सड़क पर आवाम प्रदर्शन कर रहीं थीं। टेढ़ागाछ के जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर आयोजित आंदोलन में वे पानी की बोतलें बांटतीं नजर आईं। यह दृश्य वायरल हो रहा है। श्रीमती खोशी देवी ने आंदोलनकारियों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।
वहीं आवाम की प्रतिक्रिया है कि आंदोलन, राजनीति चमकाने के लिए नहीं अपितु जनसमस्याओं के समाधान के लिए होना चाहिए। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कहा, बिहार में जदयू और बीजेपी की सरकार है। टेढ़ागाछ की जर्जर सड़क के लिए बीजेपी जदयू ही जिम्मेवार हैं। बीजेपी महिला संगठन की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती खोशी देवी का आंदोलन में भाग लेने का मामला समझ में नहीं आ रहा है।
फुलकाहा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 84 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
- SSB फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ 187 के पास की कार्रवाई, शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर...






















