• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युगपुरुष उपेन्द्र प्रसाद का निधन, श्रद्धांजलि

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युगपुरुष उपेन्द्र प्रसाद का निधन, श्रद्धांजलि

July 21, 2025
फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

June 22, 2026

नई दिल्ली – आरएसएस ने कभी हिंदू आयोग बनाने की बात नहीं की कभी हिंदू सुरक्षा एक्ट लाने की बात नहीं की, यह कैसा हिंदूवादी संगठन है – संजीव सिंह

June 22, 2026
सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधारः मंगल पांडेय

सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधारः मंगल पांडेय

June 22, 2026
फेरिक कॉर्बोक्सीमाल्टोज की खुराक से गंभीर एनीमिया पर रोकथाम की कवायद

फेरिक कॉर्बोक्सीमाल्टोज की खुराक से गंभीर एनीमिया पर रोकथाम की कवायद

June 22, 2026
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

June 22, 2026
अररिया – ​भारी बारिश के बावजूद अररिया में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

अररिया – ​भारी बारिश के बावजूद अररिया में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

June 22, 2026
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया

June 22, 2026
कटिहार – तारकेश्वर मंडल के आवास पर चल रहा आध्यात्मिक सत्संग, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

कटिहार – तारकेश्वर मंडल के आवास पर चल रहा आध्यात्मिक सत्संग, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

June 20, 2026
पूर्णिया – ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत पूर्णिया में धान की सीधी बुआई (डीएसआर) को बढ़ावा देने हेतु किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया – ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत पूर्णिया में धान की सीधी बुआई (डीएसआर) को बढ़ावा देने हेतु किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 20, 2026
पटना -“खेत बचाओ अभियान: स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित फसल, समृद्ध किसान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना -“खेत बचाओ अभियान: स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित फसल, समृद्ध किसान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 20, 2026
पटना – कोइलवर प्रखंड में “खेत बचाओ अभियान” का सफल आयोजन

पटना – कोइलवर प्रखंड में “खेत बचाओ अभियान” का सफल आयोजन

June 20, 2026
पटना – संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता और सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

पटना – संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता और सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युगपुरुष उपेन्द्र प्रसाद का निधन, श्रद्धांजलि

by Office Araria
July 21, 2025
0
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युगपुरुष उपेन्द्र प्रसाद का निधन, श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 175

नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।

वन संरक्षण, अनुसंधान के साथ साथ वन्य जीव विज्ञान की पहल में सक्रिय रूप से अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले युगपुरुष अररिया के लाल रिटायर आई.एफ.एस उपेन्द्र प्रसाद अब नही रहे.

उनके निधन पर परिजन सहित चाहने वालो मे शोक व्याप्त है.

इनका निधन 08 जुलाई 2025 को गाजियाबाद में हो गया था.

अंतिम संस्कार उनकी दूसरी पुत्री डॉ बिनीता प्रसाद व इंजीनियर राजेश कुमार के इकलौते पुत्र दिव्यांश श्रीवास्तव उर्फ चुनचुन ने किया.

जबकि श्राद्धकर्म इनके पैतृक शहर अररिया के चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 स्थित पैतृक घर में किया गया.

सनातन धर्म के विधि विधान के अनुसार श्राद्धकर्म उनके बड़े भतीजा विकास प्रकाश पिता विनोद प्रसाद ने किया, जबकि सहयोगी के रूप में उनकी दूसरी पुत्री डॉ बिनीता प्रसाद व इंजीनियर राजेश कुमार के इकलौते पुत्र दिव्यांश श्रीवास्तव उर्फ चुनचुन ने बखूबी निभाया.

डॉ बिनीता प्रसाद व इंजीनियर राजेश कुमार के इकलौते पुत्र दिव्यांश श्रीवास्तव उर्फ चुनचुन ने मिलकर दरिंद्र नारायण महाभोज का भी आयोजन किया। वेलोग अपने परिजन वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के संग स्थानीय गोढ़ी चौक जाकर दरिद्र नारायण महाभोज को सफल बनाया.

http://najarianews.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250721-WA0018.mp4

इसके बाद अन्य विशेष पूजन कार्यक्रम के तहत श्री सत्यनारायण भगवान की पूजन अर्चना भी की गई. कार्य में डॉ बिनीता प्रसाद व इंजीनियर राजेश कुमार के इकलौते पुत्र दिव्यांश श्रीवास्तव उर्फ चुनचुन ने उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजन कर प्रार्थना की.

विशेष जानकारी देते हुए स्व उपेन्द्र प्रसाद के मझले भाई चित्रगुप्त नगर निवासी वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने बताया कि वन विभाग से जुड़ने के बाद से ही लगातार स्व उपेन्द्र प्रसाद वन अनुसंधान व वन्य जीव विज्ञान की पहल में सक्रिय रूप से शामिल थे. जिसमें व्यावहारिक वानिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया था. जैसे कि वर्तमान ऊर्जा आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए नीलगिरी वृक्षारोपण का मूल्यांकन करना. वह न केवल एक प्रशासक थे, बल्कि वानिकी विज्ञान में भी योगदानकर्ता थे.

उन्होंने क्षेत्र आधारित सिल्वीकल्चरल परीक्षणों का परीक्षण किया व भूगर्भीय वन प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया.

वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने बताया कि स्व उपेन्द्र प्रसाद का जन्म जिला मुख्यालय अररिया के लब्ध प्रतिष्ठित अधिवक्ता सह पत्रकार स्व श्यामसुंदर प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में 10 जुलाई 1939 को बिहार के अररिया नगर में हुआ था.

उनका बचपन अररिया के सांस्कृतिक परिवेश में बीता. उनका निवास मीरा टॉकीज़ के समीप चित्रगुप्त नगर मे था.जहाँ से सिनेमा हाल में बजते गीतों की धुनें उनके बालमन में गूंजती रहती थीं.

उन्होंने अररिया हाई स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की और फिर आगे की शिक्षा हेतु इलाहाबाद स्थित इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण की. वहाँ उन्हें फोटोग्राफी में गहरी रुचि हुई. वे कॉलेज के फोटोग्राफी क्लब के सक्रिय सदस्य बने. पढ़ाई के बाद वे अररिया लौटे.

अररिया हाई स्कूल में अध्यापक के रूप में विज्ञान व गणित विषयों की कक्षाएँ 8वीं से 12वीं तक पढ़ाई जहाँ भी छात्रों की ज़रूरत होती. वे तत्पर रहते. उनके छात्रों में वर्तमान समय में खेल जगत से जुड़े सत्येंद्र नाथ शरण थे. रिश्ते में वे उपेन्द्र प्रसाद के चचा लगते थे. परन्तु उम्र में बड़े होने के कारण सत्येंद्र नाथ शरण उन्हें भैया ही कहते थे.

मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज से बीएससी की परिक्षा देकर स्व० भुवनेश्वर साह व डॉ कपिलेश्वर साह के साथ घर आए.

तीनों ने स्वेच्छा से हाईस्कूल अररिया में अस्थाई रूप में शिक्षक के रूप में कुछ दिनों के लिए पढ़ाने का काम किया.

उनके मित्र मंडलियों मे जिले के बहुचर्चित बीरेंद्र नाथ शरण उर्फ बिरेंन, धरमनाथ रॉय व राधेश्याम वर्मा साथी रहे.

उन्होंने अपने पिताजी स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद के साथ मिलकर अररिया में लक्ष्मी पुस्तक भंडार की स्थापना में योगदान दिया. जो शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी केंद्र बना. कालांतर में पारिवारिक बंटवारे मे लक्ष्मी पुस्तक भंडार का मालिकाना हक स्व उपेन्द्र प्रसाद के छोटे भाई गौरीशंकर प्रसाद को मिला.

उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की, पर विशेष परिस्थितियों में उसमें सम्मिलित नहीं हो सके। उन्होंने हार नहीं मानी. पटना सचिवालय में सहायक पद के लिए चयनित हुए और फिर बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर वन सेवा में प्रविष्ट हुए.

1965-67 में उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय वन सेवा महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया. 1968 में यूपीएससी द्वारा भारतीय वन सेवा (आई0 एफ0 एस0) में चयनित होकर उन्होंने गया, मुंगेर, चाईबासा आदि जिलों में डीएफओ तथा बाद में हजारीबाग व राँची में वन संरक्षक (कॉन्जर्वेटर) के रूप में सेवाएँ दीं.

अंततः वे मुख्य वन संरक्षक, बिहार (चीफ कॉन्जर्वेटरऑफ फारेस्ट) के पद पर पहुँचकर राँची मे अपना योगदान दिये थे.

वर्ष 1996 में जब वे बिहार के विश्व खाद्य कार्यक्रम के डायरेक्टर के पद पर आसीन थे. तभी उन्होंने बांग्लादेश में आयोजित विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फूड प्रोग्राम) में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कई महत्वपूर्ण कार्य कर भारत को उच्चाइयो के शिखर पर पहुँचाने मे अपनी अहम भूमिका अदा किये थे.

सामाजिक वानिकी (सोशल फोरेस्ट्री) में भी उनका उल्लेखनीय कार्य रहा.

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने दिसंबर 1997 से जून 2021 तक पटना उच्च न्यायालय में एक अनुशासित, निष्ठावान व सिद्धांतप्रिय अधिवक्ता के रूप में सेवा दी. वे सेवा कानून, विद्युत बोर्ड और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (केट) से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ माने जाते थे.

वे जीवन भर सिद्धांतों पर अडिग रहे। अनुशासन, परिश्रम व सत्य के मार्ग को उन्होंने अपना धर्म माना, चाहे इसके लिए उन्हें कठिनाइयों का सामना ही क्यों न करना पड़ा हो. उनका सम्पूर्ण जीवन कर्तव्य, आदर्श व नैतिकता की जीवंत मिसाल है.

वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने बताया कि उपेन्द्र प्रसाद जी हमारे परिवार के लिए सदैव प्रेरणा-स्रोत रहेंगे व उनका आदर्शमयी जीवन हमारे विचारों को दिशा देता रहेगा.

इनके निधन पर इनकी धर्मपत्नी विन्दू रानी, मझला भाई विनोद प्रसाद, छोटा भाई गौरीशंकर प्रसाद, छोटी भाभो तनुजा प्रसाद, बड़े दामाद बिमल कुमार सिन्हा, मझली पुत्री डॉ बिनीता प्रसाद उर्फ मिनी, मझले दामाद राजेश कुमार, छोटी पुत्री डॉ अनिता प्रसाद उर्फ डॉली, छोटे दामाद राहुल जयपुरियार, भतीजा क्रमशः विकास प्रकाश, बिनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश, अभिषेक कुमार व अभिनीत कुमार, नाती क्रमशः शिखर, दिव्यांश, अक्षत, राघव व केशव सहित समस्त परिजन मर्माहत है.

Share this on WhatsApp
Share201Tweet126Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

by Office Araria
June 22, 2026
0

कागज पर ‘कत्ल’, डिजिटल डकैती और खाकी का पहरा! बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था, हर...

नई दिल्ली – आरएसएस ने कभी हिंदू आयोग बनाने की बात नहीं की कभी हिंदू सुरक्षा एक्ट लाने की बात नहीं की, यह कैसा हिंदूवादी संगठन है – संजीव सिंह

by Office Araria
June 22, 2026
0

-  संघ ने नपुंसक हिंदूत्व का विचार फैलाया - हिंदू समाज पार्टी नजरिया न्यूज़ (नई दिल्ली)। हिंदू समाज पार्टी के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा

June 22, 2026

नई दिल्ली – आरएसएस ने कभी हिंदू आयोग बनाने की बात नहीं की कभी हिंदू सुरक्षा एक्ट लाने की बात नहीं की, यह कैसा हिंदूवादी संगठन है – संजीव सिंह

June 22, 2026
सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधारः मंगल पांडेय

सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधारः मंगल पांडेय

June 22, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • फुलकाहा (अररिया) – अररिया में भू-माफिया और हुक्मरानों के गठजोड़ का महाविस्फोट: 3 CO, 3 राजस्व कर्मी समेत 55 पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नई दिल्ली – आरएसएस ने कभी हिंदू आयोग बनाने की बात नहीं की कभी हिंदू सुरक्षा एक्ट लाने की बात नहीं की, यह कैसा हिंदूवादी संगठन है – संजीव सिंह
  • सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधारः मंगल पांडेय
  • फेरिक कॉर्बोक्सीमाल्टोज की खुराक से गंभीर एनीमिया पर रोकथाम की कवायद
  • पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!