नजरिया न्यूज। भरगामा।
हिन्दू मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारा के प्रतीक वीरनगर बिषहरिया इलाके के मजबुत स्तंभ, उर्दू जुबान के माहीर, समाजसेवी मनोहर लाल मेहता का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। वो करीब 55 वर्ष के थे। निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को बिषहरिया स्थित मझौवा गांव में उनका दाह संस्कार किया गया, हजारों लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दिया।
जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,ने बताया कि मनोहर लाल मेहता जमीन से जुड़े हुए समाजसेवी थे और सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते थे।
निधन की खबर पर अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव असलम बेग ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना देते हुए कहा कि मनोहर लाल मेहता हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारा के मजबुत स्तंभ थे, वो हमेशा गरीबों के मददगार थे।
उनके निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव,भाजपा नेता राजेश चंद्र झा,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक कुमार मुन्ना, नित्यानंद मेहता,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया,कुंदन चौधरी, जद यू नेता मो नोरेज आलम,शिक्षक संघ अध्यक्ष ललित कुमार ललन, पैक्स अध्यक्ष नूर कौशर,जिला पार्षद नीलम सिंह, चंद्रशेखर सिंह बब्बन,गजेंद्र यादव,राजद नेता मुन्ना मेहता,संतोष मेहता , विजेंद्र मेहता, प्रशांत यादव, हिटो यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, जद यू नेता नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता,मुस्ताक खा, ओमप्रकाश चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है।























