• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज, बिहार -जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.देवेंद्र कुमार ने कहा,एमपीए सब-कुटेनियस इंजेक्शन सिर्फ एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि नारी गरिमा, स्वास्थ्य अधिकार और निर्णय की स्वतंत्रता की दिशा में एक सशक्त पहल है।इसका उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाएं अपने स्वास्थ्य और परिवार के भविष्य को लेकर स्वतंत्र निर्णय ले सकें…

July 12, 2025
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

June 29, 2026
नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

June 29, 2026
अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

June 29, 2026
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

June 28, 2026
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026
अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

June 26, 2026
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 25, 2026
ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

June 25, 2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

June 25, 2026
मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

June 25, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज, बिहार -जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.देवेंद्र कुमार ने कहा,एमपीए सब-कुटेनियस इंजेक्शन सिर्फ एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि नारी गरिमा, स्वास्थ्य अधिकार और निर्णय की स्वतंत्रता की दिशा में एक सशक्त पहल है।इसका उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाएं अपने स्वास्थ्य और परिवार के भविष्य को लेकर स्वतंत्र निर्णय ले सकें…

by Office Araria
July 12, 2025
0

Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 60

आधुनिक गर्भनिरोधक सेवा किशनगंज में शुरू

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने दी परिवारों को समृद्धि का साधन,

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज 11 जुलाई।

जनसंख्या में गुणात्मक वृद्धि परिवारों की समृद्धि में बड़ी बांधा है। वहीं जनसंख्या स्थिरता समृद्धि और मातृ स्वास्थ्य में गुणात्मक वृद्धि को संबल प्रदान करता है। इस दिशा में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पर किशनगंज सदर अस्पताल में एक नवीन गर्भनिरोधक साधन – एमपीए सब-कुटेनियस इंजेक्शन की शुरुआत की गई। यह इंजेक्शन महिलाओं को तीन महीने तक गर्भधारण से सुरक्षित रखता है और यह सेवा अब जिले की महिलाओं के लिए सुलभ हो गई है।कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। मौके पर डॉ. सपना द्वारा एक लाभार्थी महिला को एमपीए सब- कुटेनियस इंजेक्शन दिया गया और उसे इस इंजेक्शन के लाभ भी विस्तार से बताए गए।यह साधन इस बात का भी संकेत है कि किशनगंज अब आधुनिक परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए तैयार है।कार्यक्रम में डॉ. अनवर हुसैन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, डॉ. देवेंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,डॉ. उर्मिला कुमारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी,विश्वजीत कुमार, जिला योजना समन्वयक,श्रीनाथ, प्रतिनिधि, PSI इंडिया,पिरामल स्वास्थ्य टीम,सिफार संस्था के जिला समन्वयक एवं सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

सरल, सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार विकल्प:

उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि एमपीए सब-कुटेनियस इंजेक्शन महिलाओं के लिए एक दीर्घकालिक अस्थायी गर्भनिरोधक साधन है। इसे त्वचा और मांसपेशियों के बीच लगाया जाता है, जिससे दर्द कम होता है।इसमें पहले से लोडेड दवा होती है, जिससे इसे देना आसान होता है। सबसे बड़ी बात, यह हर तीन महीने में सिर्फ एक बार लेना होता है, और इसका कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं है।

महिलाएं लें अपने स्वास्थ्य और भविष्य का निर्णय खुद

गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने बताया कि यह सुविधा उन महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है जो परिवार नियोजन चाहती हैं, लेकिन स्थायी साधनों के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।अब वे हर तीन महीने पर यह इंजेक्शन लेकर गर्भधारण से बचाव सकती हैं, और जब चाहें गर्भधारण कर सकती हैं। यह उन्हें समय, निर्णय और स्वास्थ्य पर अधिकार देता है।

प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा ही दी जाएगी सेवा

सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल सहित चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर इस सेवा को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों द्वारा ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पहले ही जिले के चिकित्सकों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है, ताकि सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में डॉ. अनवर हुसैन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, डॉ. देवेंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,डॉ. उर्मिला कुमारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी,विश्वजीत कुमार, जिला योजना समन्वयक,श्रीनाथ, प्रतिनिधि, PSI इंडियाआदि-नजरिया न्यूज

इस सेवा को अपनाने वाली महिलाओं को ₹100रुपये तथा उन्हें प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी ₹100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे न केवल लाभार्थियों को सहयोग मिलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर इस सेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।उन्होंने इस सुविधा को किशनगंज के स्वास्थ्य मानकों के लिए “एक बड़ा और साहसिक कदम” बताया।

यह सिर्फ इंजेक्शन नहीं, महिलाओं को दिया गया विकल्प का अधिकार है

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आज से किशनगंज की महिलाएं एक ऐसा साधन चुन सकेंगी जो सुरक्षित, असरदार और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाला है। यह सेवा केवल संख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकार का भी सम्मान है।

हर पात्र महिला तक पहुंचे यह सुविधा

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि “यह इंजेक्शन पारंपरिक साधनों की तुलना में आसान और कम जटिल है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाएं।”सेवा निःशुल्क है। कोई विशेष दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं। आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर अधिक जानकारी लें।

एक नई शुरुआत, जो महिलाओं को दे स्वाभिमान से जीने की स्वतंत्रता
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने एमपीए सब-कुटेनियस इंजेक्शन सिर्फ एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि नारी गरिमा, स्वास्थ्य अधिकार और निर्णय की स्वतंत्रता की दिशा में एक सशक्त पहल है।इसका उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाएं अपने स्वास्थ्य और परिवार के भविष्य को लेकर स्वतंत्र निर्णय ले सकें।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

by Office Araria
June 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

by Office Araria
June 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़ ,जोकीहाट, अररिया । जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी गांव स्थित ईदगाह मैदान में बसिया मेले के दौरान एक हादसे...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

June 29, 2026
नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

June 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
  • मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा
  • नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त
  • अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त
  • रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In