नजरिया न्यूज़ । पूर्णियां । मलय कुमार झा
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा वरीय पदाधिकारियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले में चल रहे महत्वपूर्ण संरचनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु की स्थलीय जांच करने तथा समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में वरीय उप समाहर्ता सह डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा के नगर प्रखंड तथा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीओ आईसीडीएस ने उपस्थित सेविका एवं सहायिका को आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विभागीय निदेश के मुताबिक करने का निर्देश दिया।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















