Post Views: 370
नजरिया न्यूज़ अररिया। अररिया जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग बच्ची को घर से उठाकर पोखर किनारे ले जाकर चार युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की, परंतु घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है।