• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अररिया में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर, नए आवास और कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन। 

अररिया में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर, नए आवास और कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन। 

June 19, 2025
दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

June 25, 2026
संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

June 25, 2026
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

June 25, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

June 23, 2026
छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

June 23, 2026
मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

June 23, 2026
कुर्की उपरांत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

कुर्की उपरांत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

June 23, 2026
यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे किसान, पाट फसल पर संकट के बादल

यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे किसान, पाट फसल पर संकट के बादल

June 23, 2026
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए सैफ अली खान

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए सैफ अली खान

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
इस्लामिक नववर्ष पर झरनी खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल प्रदर्शन

इस्लामिक नववर्ष पर झरनी खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल प्रदर्शन

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अररिया में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर, नए आवास और कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन। 

by Office Araria
June 19, 2025
0
अररिया में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर, नए आवास और कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन। 
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 512
  • –कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखी चुनावी तैयारी की झलक

नजरिया न्यूज, अररिया, 19 जून। सीमांचल की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। अररिया और फारबिसगंज से पूर्व विधायक रह चुके जाकिर हुसैन खान ने गुरुवार को अपने नए आवास और कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर चुनावी मैदान में उतरने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। खारिया बस्ती स्थित उनके नवनिर्मित आवास परिसर में फीता काटकर उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक, राजनीतिक कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे।

http://najarianews.in/wp-content/uploads/2025/06/VID20250619130218.mp4

उद्घाटन समारोह के साथ ही एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें अररिया विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले भर से हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांसबाड़ी के पूर्व मुखिया नदीम पप्पू ने की, जबकि मंच संचालन भोला शंकर तिवारी ने किया। सम्मेलन में उपस्थित भीड़ और जोश ने यह संकेत दे दिया कि जाकिर हुसैन की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

इस मौके पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर समारोहपूर्वक जश्न मनाया और कहा कि राहुल गांधी ही देश के युवाओं की उम्मीद हैं। जाकिर हुसैन ने कहा, “मैं राजनीति में सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके हक की लड़ाई के लिए आया हूं। जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक हमेशा संघर्ष करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।”

उन्होंने खराब मौसम के बावजूद सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को लोकतंत्र की सच्ची ताकत बताते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और स्पष्ट शब्दों में ऐलान किया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में अररिया से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अररिया की जनता से उनका नाता भावनात्मक और संघर्षपूर्ण रहा है, जिसे कोई ताकत नहीं तोड़ सकती।

सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने जाकिर हुसैन के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर से विधानसभा भेजने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सीमांचल की आवाज को बुलंदी देने वाला नेता अगर कोई है, तो वह जाकिर हुसैन ही हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वालों में जाबिर अंसारी, जगन्नाथ मंडल, बलराम यादव, सूयानंद ऋषिदेव, अफसाना हसन, आसमा खातून, वाहिद अंसारी, प्रयाग पासवान, जनस्वराज के नेता सुरेश पासवान, प्रो वसिक, शम्स मुर्शीद बबलू, राजा, मीर बबलू, रमा सिंह, राजू विश्वास, मुमताज अंसारी, मो शमीम, तस्लीम बिंदीवाला, मो आशिक, मौलाना महमूद आलम, मौलाना आसिफ, नेसार अहमद, एकराम उद्दीन, तपन दा, अनवर राज, पप्पू खान, चंगेज अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि अररिया के लोगों ने बहुत बार विकास के नाम पर धोखा खाया है, लेकिन जाकिर हुसैन जैसे जमीनी नेता की आवश्यकता अब और ज्यादा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान नेतृत्व आम जनता से दूर होता जा रहा है, जबकि जाकिर हुसैन आज भी जनता के साथ सड़क पर खड़ा नजर आता है।

इस कार्यक्रम ने न केवल जाकिर हुसैन की राजनीतिक सक्रियता को फिर से रेखांकित किया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि सीमांचल की राजनीति में आगामी दिनों में बड़े बदलाव की संभावना है। इस कार्यक्रम को एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां हर वर्ग और समुदाय से लोग शामिल होकर जाकिर हुसैन के प्रति अपना समर्थन जताते नजर आए।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार प्रकट किया। यह सम्मेलन जहां एक ओर चुनावी बिगुल प्रतीत हो रहा था, वहीं दूसरी ओर यह दर्शा गया कि सीमांचल में जमीनी नेता की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

  • –नए आवास मे कार्यालय का उद्घाटन:
    अररिया के खारिया बस्ती में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने गुरुवार को अपने नए आवास और कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।
  • कार्यकर्ता सम्मेलन और शक्ति प्रदर्शन:
    उद्घाटन के बाद एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें अररिया सहित पूरे जिले से हजारों समर्थक शामिल हुए और जाकिर हुसैन के प्रति अपना समर्थन जताया।
  • राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा गया:
    समारोह के दौरान राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और जुड़ाव का प्रदर्शन किया गया।
  • चुनाव लड़ने का ऐलान:
    मंच से स्पष्ट ऐलान किया गया कि जाकिर हुसैन आगामी विधानसभा चुनाव हर हाल में अररिया सीट से लड़ेंगे और जनता की सेवा को प्राथमिकता देंगे।
  • जनता और समस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता:
    अपने भाषण में जाकिर हुसैन ने कहा कि वे सत्ता नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति में हैं और हमेशा जनता के अधिकार और समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।
Share this on WhatsApp
Share203Tweet127Share51
Office Araria

Office Araria

Related Posts

दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

by Office Araria
June 25, 2026
0

नजरिया न्यूज़ पलासी  संवाददाता संजय कुमार  अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत भीखा पंचायत के मोहनिया गांव में एक महिला...

संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

by Office Araria
June 25, 2026
0

अररिया/पंकज कुमार  जिले में संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिये जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बुधवार को जिले के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

June 25, 2026
संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

June 25, 2026
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

June 25, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम
  • संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
  • जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ किया समीक्षात्मक बैठक
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In