Post Views: 661
नजरिया न्यूज़, अररिया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डिजिटल प्रेस क्लब, अररिया ने सामाजिक सरोकार से जुड़ते हुए एक सराहनीय पहल की। क्लब के सदस्यों ने महादलित टोला का दौरा कर वहां सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, कलम और चॉकलेट का वितरण किया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान करना था, बल्कि उन्हें शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराना था।