नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने तीसरे महा समागम में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया। इसमें पूर्णियां और कोसी प्रमंडल के पंचायत सचिव शामिल हुए। पूर्णियां जिले के समाहरणालय परिसर के अनुसचिवीय क्लब में बैठक की गई। इसमें सचिवों ने बताया कि पंचायती राज विभाग के कुछ अफसर सालों से उनके अधिकारों को दबाए हुए हैं। लिहाजा इन लोगों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सचिवों की मांग से संबंधित फाइलों को जानबूझकर दबा दिया गया है। इसके लिए विभाग के तीन बड़े अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से राज्य की 8054 पंचायतों में विकास का काम पूरी तरह से ठप है। जबतक 9 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। राज्य संयोजक सुनील कुमार सिंह और महामंत्री राकेश रंजन ने कहा कि सचिव और मंत्री का रवैया भी इस मामले में काफी नकारात्मक है इसके कारण हड़ताल लंबा चलने की संभावना है। इस मौके पर बद्री प्रसाद विमल कमल कांत जगदीश धनंजय ठाकुर सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न
वैशाली। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को और बेहतर बनाने...






















