नजरिया न्यूज़ मुंगेर। मुंगेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गंगा स्नान के दौरान तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बर्दह गंगा घाट पर हुआ, जब एक ही परिवार के लोग गंगा स्नान कर रहे थे। दिल्ली में कार्यरत संजय यादव अपने परिवार के साथ मुंगेर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वे गोसाईं पूजन के लिए अपने भाई के परिवार संग गंगा घाट पहुंचे।