नजरिया न्यूज अररिया। मंडल कारा अररिया के परिसर में रविवार को एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जेल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर मंडल कारा के सभी अधिकारी और कर्मचारी भावुक माहौल में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में डॉ. नीरज कुमार के योगदान को याद करते हुए उनकी सराहना की।