नजरिया न्यूज़ (जिला प्रभारी) अविमन्यु मिश्रा छातापुर (सुपौल)। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे थाने के चंद कदमों की दूरी पर भी चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। शुक्रवार की शाम मछलीपट्टी के पास से चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक उड़ा ली, जबकि यह स्थान थाना भवन से महज 50 गज की दूरी पर स्थित है।