अनिल उपाध्याय, ब्यूरोचीफ पूर्वांचल, 22अप्रैल।
सुल्तानपुर जिले के चार और जौनपुर जिले के पांच अभ्यर्थियों ने
सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सुलतानपुर जिले के कुड़वार के ऊंच गांव की दिशा द्विवेदी, अखंडनगर के हरपुर के शुभम मिश्रा, कादीपुर क्षेत्र के अनुराग रंजन और राहुलनगर ताजुद्दीनपुर के गौरव पटेल ने सिविल सेवा के लिए चुने गए हैं।
लखनऊ में प्रोफेसर डॉ. महेंद्र द्विवेदी की बेटी दिशा ने अपने पिता का सपना साकार किया है। दिशा ने लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। केंद्रीय विद्यालय लखनऊ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद नोएडा से 2020 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू की और 18-20 घंटे के कड़े परिश्रम से सफलता हासिल की।
शुभम मिश्र ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 333वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने वाले शुभम पहले भी 2022 में 688वीं रैंक के साथ आईडीएएस में चयनित हुए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने संयुक्त परिवार को दिया है।
सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वाले सुलतानपुर जिले के जुझारू अभ्यर्थी -सोशल मीडिया
अनुराग रंजन वत्स उर्फ अंकित सिंह ने अपने अंतिम प्रयास में यूपीएससी 2024 में 651वीं रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन किया है। मूल रूप से कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी मैदान सिंह वर्तमान में अपने ननिहाल कोतवाली जयसिंहपुर के गौहनिया गांव में रहते हैं।
सुल्तानपुर की दिशा द्विवेदी ने UPSC में 672 वां रैंक ला कर जिले का नाम रोशन किया।
सुल्तानपुर- अलीगंज बाजार ऊँचगांव अजियाऊर देवी राघवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी (पत्रकार) की भतीजी दिशा द्विवेदी पुत्री डॉ महेन्द्र प्रकाश द्विवेदी UPSC में 672 वां रैंक लाकर गांव व जिले का नाम रोशन किया। आस पास के क्षेत्रों में खुशी का माहोल है।
जौनपुर जिले के दो होनहारों ने भी परचम लहराया। डोभी की कुशहा निवासी आस्था सिंह ने 61 वीं रैंक हासिल की। बदलापुर के ढेमा निवासी अभिषेक सिंह ने चौथे प्रयास में 78वीं तो हुसेनाबाद निवासी गौतम सिंह ने दूसरे प्रयास में 526 वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है।