24 अप्रैल को विदेश्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की प्रस्तावित सभा में सभी के आने का प्रदेश अध्यक्ष डॉ.डां दिलीप ने दिया आमंत्रण
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल्कुल नई योजना की दी प्रदेश में स्वीकृति, 3,443 प्रारंभिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना होगी
दुर्केश बहादुर सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 22अप्रैल।
नीतीश मिश्रा काबिल मंत्री हैं। बिहार में अब तक के सबसे अच्छे उद्योग मंत्री हैं, इसलिए मैं इन्हें जीनियस मिनिस्टर बोलता हूं। कम बोलना और अपने काम में लगे रहना इनकी खासियत है। अगर मेरा वश चले तो मैं इन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बना दूं। ये बातें सोमवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहीं।
वे सोमवार को झंझारपुर के कोठिया में गोपाल नारायण प्लस-टू उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को 24 अप्रैल को विदेश्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की प्रस्तावित सभा में आने का आमंत्रण भी दिया।
वहीं केंद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के अंतर्गत बिहार को 1583 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर सहमति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जायसवाल के किशनगंज जिले से जुड़े समर्थकों ने बताया कि प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के लिए 7150 करोड़ एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 766 करोड़ रुपये का प्रविधान केंद्र सरकार ने किया है।सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार ने सहमति दी है।

बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पीएम मोदी -फाइल फोटो –
बिहार राज्य में 3443 प्रारंभिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना होगी,यह बिल्कुल नई योजना है, जो बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है…
सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार ने सहमति दी है -नजरिया न्यूज
इस योजना के तहत राज्य में 3,443 प्रारंभिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना होगी। यह बिल्कुल नई योजना है, जो बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत 11 मदों में केंद्र से राशि मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्री जायसवाल के किशनगंज के सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन मद में केंद्र से 3,632 करोड़ मिलेंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा समग्र शिक्षा अभियान में राशि शिक्षकों के वेतन मद में उपलब्ध कराने की सहमति दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मिथिलावासियों की अतिथि सत्कार की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाबा विदेश्वरनाथ की साक्षात कृपा है कि प्रधानमंत्री को जनसभा करने के लिए यहां बुलाया। उन्होंने मधुबनी को तपोभूमि बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी मिथिला के लोग मिल जाएंगे, इसलिए प्रधानमंत्री भी यहां आने को उत्सुक रहते हैं। इस दौरान उन्होंने मिथिलावासियों सहित सभी को सभा में आने का निमंत्रण भी दिया।




















