कार्यस्थान पर अत्यधिक गर्मी के समय धीमी गति से कार्य करें,श्रम मंत्रालय ने जारी की सलाह
दो व्यक्तियों के समूह में काम करें:भारत सरकार
प्रतिभा सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज नई दिल्ली, 22अप्रैल।
भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ संगठनों को निर्देश दिया है कि हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए जागरूकता सत्र एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं।अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के लिए विशेष डेस्क बनाए जाएं। आइस पैक और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।यह जानकारी 22अप्रैल को पीआईबी ने दी।
मंत्रालय की एडवाइजरी में सुझाए गए प्रमुख उपाय
अत्यधिक गर्मी के समय में काम के घंटों में बदलाव किया जाए।
कार्यस्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
श्रमिकों के लिए छायादार विश्राम स्थल और उचित वेंटिलेशन या शीतलन व्यवस्था की जाए।

तापमान- ईंट भट्टों और खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा पर भारत सरकार ने क्या सलाह दी…
प्रतिभा सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज,नई दिल्ली, 22अप्रैल।
नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई जाए।
आपातकालीन आइस पैक और हीट वेव से निपटने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने खासतौर पर कारखानों, निर्माण स्थलों, ईंट भट्टों और खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। भूमिगत खदानों में काम करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। साथ ही, अत्यधिक गर्मी के समय धीमी गति से कार्य करने और दो व्यक्तियों के समूह में काम करने की सलाह दी गई है।
जागरूकता और प्रशिक्षण की व्यवस्था
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे जागरूकता शिविर, पोस्टर, बैनर और श्रमिक चौकों के माध्यम से गर्मी से बचाव की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करें।






















