– राष्ट्रीय लोक अदालत के निमित्त प्रेसवार्ता मे अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आज जनमानस लोक अदालत की महत्ता को समझ रहे हैं, इसके लिए मीडियाकर्मी धन्यवाद के पात्र है
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत) , अररिया।
न्यायमण्डल अररिया के अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने पुराने सीजेएम बिल्डिंग के प्रथम तल पर डीएलएसए ऑफिस स्थित अपने प्रकोष्ठ मे प्रेसवार्ता कर के मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए।
उन्होंने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 मई को न्यायमण्डल अररिया के प्रांगण में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में पक्षकारों की मौजूदगी में उनके सुल्हानिय मामलो का निपटारा आपसी रजामंदी व सहमति से किया जायेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाया जा रहा है. इसमे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इसका ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार के लिए मीडिया कर्मियों के सहयोग की अपेक्षा की गई हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का जन मानस तक प्रचार प्रसार हो, इसके लिए डीएलएसए के सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी लगे हुए हैं। जबकि इस कार्य में मीडियाकर्मी भी प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़कर सहभागिता रखते चले आ रहे हैं। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता घर-घर तक फैलती जा रही हैं, इस बात से इनकार नही किया जा सकता है।
प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि इसमे कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रीय लोक अदालत की खबरों को छपाने मे हमारे जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी प्रमुखता दिखाते हैं। इसलिए मीडियाकर्मी से पुनः अनुरोध करते है कि पूर्व की भांति अपने-अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार में अपनी पूर्ण सहभागिता रखे।
उन्होंने जानकारी दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुल्हानिय आपराधिक मामलों का निपटारा होता है। वही, फैमिली कोर्ट से जुड़े मामले, वन,विजली, मापतौल, बैंक ऋण से संबंधित मामलो का भी निपटारा होता है।
बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आने वाले न्यायार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, पेयजल व स्वास्थ्य आदि की भी व्यवस्था की गई है।






















