समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आरबी कॉलेज परिसर में मंगलवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता एवं भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. जवाहरलाल, डॉ. हरीश सामरिया एवं डॉ. निभा कुमारी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण आवश्यक है।
इसी ध्येय की पूर्ति हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश सामरिया ने किया।
वंही प्रोफेसर झा ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पृथ्वी,यह धरती हमारी माता है। हमें हर परिस्थिति में इसकी रक्षा व सुरक्षा करनी होगी।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती कामिनी सिन्हा, मलय कुमार आदि, माधुरी कुमारी, रजनीश कुमार प्रशांत कुमार, सार्थक कुमार, नेहा कुमारी, निधि कुमारी, अनिता कुमारी, वर्षा कुमारी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
पलासी (अररिया), 5 जुलाई। संजय कुमार। पलासी थाना क्षेत्र के मेहरू चौक के समीप रविवार की शाम एक बुजुर्ग पर चाकू...






















