समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय शहर के महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय परिसर पर मंगलवार को मानव जाति के महानायक व्लादिमीर उलयानोव लेलिन का 155 वीं जयंती कॉमरेड महेश्वर राम की अध्यक्षता में मनाई गई। उक्त अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि मानव समाज के इतिहास में मानव के द्वारा मानव के शोषण की समाप्ति और मजदूर का श्रम ही नया मूल्य सृजन करता है।
उसी मूल्य की मुनाफे के रूप में चोरी से ही दुनियां के पूंजीपति मालामाल होता है। जब तक मानव समाज रहेगा महान लेलिन का मानवतावादी समाजवादी समाज रचना का नायकत्व एवं विचारधारा अमर रहेगा। मौके पर राम बिलास शर्मा शंकर राम सुभेन्द्र कुमार अशोक रजक विमला देवी जगदेव दास धर्मवीर प्रकाश रजनीकांत चौधरी उस्मान अंसारी राम सेवक दास आदि ने सम्बोधित किया।
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान
नजरिया न्यूज़ पाली। ओम अग्रवाल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे एक दिशा संकेतक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने...
















