समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से शनिवार को अनुमंडलीय, अस्पताल, दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता उषा कुमारी ने मानसिकरूप से विक्षिप्त एवं बौद्धिक दिव्यांग लोगों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम के बारे में लोगों को जागरूक किया। मौके पर शिविर में न्यायालय प्रबंधक डॉक्टर चंदन कुमार, चिकित्सकगण, चिकित्साकर्मीगण, रोगियों एवं उनके परिजनों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका सुप्रिया भारती एवं आमलोग मौजूद थे ।
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...














