नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड के वीरनगर पंचायत के पूर्व मुखिया हाजी सलीम साहब का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया है जनाजे की नमाज़ हाजी हाजी बेलाल साहब ने पढाई, जनाजे की नमाज़ वीरनगर ईदगाह पर अदा किया गया है बाद नमाज जनाजा वीरनगर कब्रिस्तान में सुपूर्द ए खाक किया गया। जनाजे की नमाज़ में जनसैलाब उमड़ पड़ा, हाजी मुखिया सलीम साहब करीब 92 वर्ष के थे, वो सन् 1972 में वीरनगर पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थे,अपने पीछे चार बेटा एक बेटी छोड़ गए हैं, बडे पुत्र ताहिर हुसैन और फाखिर हुसैन शिक्षक है, और शाहीद हुसैन कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय संयोजक है। छोटे पुत्र नासीर हुसैन किसान है, हाजी सलीम साहब पुर्णिया एवं अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट रहे, पुर्व रक्षा मंत्री डुमरलाल बैठा, पुर्व मंत्री अजीम उद्दीन पुर्व मंत्री जामुना राम के काफी करीबी व पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन साहब के साथ राजनीति की शुरुआत करने वाले हाजी मुखिया सलीम साहब हिंदू मुस्लिम एकता के पैरोकार थे, साथ ही भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन साहब को वीरनगर लाने में अग्रणी भूमिका निभाई और जमीअत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद हज़रत मौलाना असद मदनी साहब को वीरनगर लाने का काम किया था वो करीब दस वर्षों तक मदरसा इमदादुल गुर्बा के अध्यक्ष रहे ।
तथा इस इलाके में तब्लीग़ जमात के बानी भी थे। उनके जनाजे की नमाज़ में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंतेखाब आलम, अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग, राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बिहार प्रदेश सचिव चंद्रशेखर सिंह “बब्बन”, राजद के वरिष्ठ नेता नरेश पासवान, मुकेश मिश्रा, बासपा नेता नशीम अहमद गाजी, अररिया, जावेद अहमद पुर्णिया, मुखिया फैयाज़ अहमद, सरपंच नजाम उद्दीन, इमतिजुल हक, पैक्स अध्यक्ष नुर कौशर, मो गिलमान,हाजी महिउद्दीन साहब, मुखिया तालिब हुसैन, राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव मुख्तार आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा फारान,आदि नै जनाजे मे शरिक होकर दुआए मगफेरत किया।























