दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज, बिहार, 28जनवरी।
प्रदेश राजनीति के खेवनहार प्रदेश के संकट की जानकारी किसी को नहीं देकर संकट का मुकाबला कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024संपन्न होने के बाद संकट टल जाएगा। तबतक दिल थामकर इंतजार करना होगा। इस प्रकार के संदर्भ की बात प्रोफेसर रविकांत ने कही। सोशल मीडिया पर एक दिन पहले लाइव होते हुए जो कुछ उन्होंने कहा, उसके भावार्थ को परखने के बाद कहा जा सकता है:
महाभारत का युद्ध चल रहा है। सूर्यास्त से पहले जयद्रथ वध की अर्जुन की प्रतिज्ञा पूरी होने की प्रतिक्षा चल रही है। 2024का चुनाव संपन्न होने के साथ ही अर्जुन की प्रतिज्ञा पूरी हो जाएगी। तबतक बिहार की राजनीति के किसी भी प्रकार के आकार को यह मानकर चलना होगा – सूर्यास्त नहीं हुआ है। अपितु भगवान श्रीकृष्ण ने अपने चक्र सुदर्शन से सूर्य को ढक दिया है।
युद्ध समाप्त की घोषणा होते ही सूर्यादय होगा। अर्जुन की प्रतिज्ञा पूरी होगी।
फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महासंकट में हैं। नीतीश कुमार को महासंकट से लोकसभा चुनाव 2024में बिहार की जनता ही उबार सकेगी। बिहार की जनता को भगवान श्रीकृष्ण बनना होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर क्या संकटहै? इसकी जानकारी बिहार प्रदेश के सभी विधायकों को हैं और अधिकांश विधायक नीतीश कुमार के साथ अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष खड़कें हैं। बिहार की जनता भी लोकसभा चुनाव 2024में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का साथ देते हुए संकटमोचन बनेगी।
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त
संजय कुमार | संवाददाता, पलासी अररिया अररिया जिले के पलासी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन को मजबूती देने...




















