• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
महागठबंधन : राहुल पर भरोसा नहीं तेजस्वी को!

महागठबंधन : राहुल पर भरोसा नहीं तेजस्वी को!

May 28, 2024
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

July 21, 2026
डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

July 21, 2026
पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

July 21, 2026
चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब

चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब

July 21, 2026
बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

July 21, 2026
सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

July 21, 2026
मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल; माता-पिता और दादा-दादी ने जताई प्रसन्नता

मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल; माता-पिता और दादा-दादी ने जताई प्रसन्नता

July 21, 2026
पटना में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव’।

पटना में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव’।

July 20, 2026
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के खिलाफ पलासी में उग्र विरोध प्रदर्शन

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के खिलाफ पलासी में उग्र विरोध प्रदर्शन

July 20, 2026
किसान की बेटी ने नीट में मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक 5848 हासिल, गांव में जश्न

किसान की बेटी ने नीट में मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक 5848 हासिल, गांव में जश्न

July 20, 2026
मानव तस्करी के खिलाफ महलगांव पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स

मानव तस्करी के खिलाफ महलगांव पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स

July 20, 2026
जोकीहाट में “जागो सीमांचल” पदयात्रा, पेपर लीक के खिलाफ गूंजी युवाओं की आवाज

जोकीहाट में “जागो सीमांचल” पदयात्रा, पेपर लीक के खिलाफ गूंजी युवाओं की आवाज

July 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

महागठबंधन : राहुल पर भरोसा नहीं तेजस्वी को!

by Kumar Shrivastav
May 28, 2024
0
महागठबंधन : राहुल पर भरोसा नहीं तेजस्वी को!
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 1,528
  • राजद के अघोषित सुप्रीमो तेजस्वी प्रसाद यादव का एकल रहा चुनाव अभियान
  • वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को लटकाये घूमते रहे तेजस्वी

नजरिया न्यूज पटना।

यह हर कोई मानता है कि एनडीए 2019 में जितना समन्वित और एकताबद्ध रह चुनाव लड़ा था वह राजनीतिक गठबंधनों के लिए मिसाल था. वैसा सामंजस्य इस बार के चुनाव में नहीं है. तब एकता व समन्वय राजधानी स्तर पर बड़े नेताओं तक ही सीमित नहीं था, सरजमीं पर भी उसी रूप में दिखा था. इस बार बड़े नेताओं में समन्वय तो है, पर सरजमीं पर यह छितराया‌ हुआ नजर आ रहा है. औरंगाबाद, गया, नवादा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया,मुंगेर, बेगूसराय आदि निर्वाचन क्षेत्रों में यह खुले रूप में परिलक्षित हुआ है.
धारा के विपरीत मतदान
हैरान करने वाली बात यह कि मुंगेर में जाति विशेष के जदयू समर्थकों की बात छोड़ दें, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी कथित रूप से अपने दल के उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का साथ नहीं दिया. नीतीश कुमार के नेतृत्व को नकार प्रायः सब के सब बाहुबली के बहकावे में आ जातिवाद में बह गये. ऐसा कहा जाता है कि नवादा और औरंगाबाद में भी जदयू समर्थक सामाजिक समूहों ने एनडीए की धारा के विपरीत मतदान किया. बेगूसराय में भी बहुत कुछ ऐसा ही हुआ. इससे यह भी स्पष्ट हो जा रहा है कि जदयू समर्थक सामाजिक समूहों पर नीतीश कुमार की पूर्व जैसी पकड़ अब नहीं रह गयी है.
समन्वय का घोर अभाव
महागठबंधन की बात करें, तो 2019 में इसमें आपसी तालमेल का नितांत अभाव था. घटक दलों ने कहीं एकजुट प्रचार अभियान नहीं चलाया. कांग्रेस सहयोगी दलों से अलग-थलग रही. उस वक्त के उसके सहयोगी जीतनराम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी अपने ही धुन में रमे रहे. राजद के अघोषित सुप्रीमो तेजस्वी प्रसाद यादव काफी सक्रिय रहे. सक्रियता उनकी सहयोगी दलों के निर्वाचन क्षेत्रों में भी रही, पर अकेले-अकेले. शीर्ष स्तर के इस हालात का असर नीचे अधिक दिखना था, वह दिखा भी. महागठबंधन के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं में आपसी समन्वय और सद्भाव का घोर अभाव था. परिणाम सिर्फ एक जीत के रूप में सामने आया.
एकल चुनाव अभियान
2024 में उसकी पुनरावृत्ति हो रही है. महागठबंधन के नेताओं का कोई संयुक्त चुनाव अभियान नहीं चल रहा है. राहुल गांधी की सिर्फ एक‌ चुनावी सभा हुई. तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ भागलपुर में. उसके बाद कहीं कुछ नहीं. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भी बिहार से दूरी बना रखी है.‌ राजद के हिस्से की सीटों पर तेजस्वी प्रसाद यादव का ‘एकल चुनाव अभियान’ चल रहा है. राजद के दूसरे किसी नेता की कहीं कोई मौजूदगी नहीं रहती है. लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव की भी नहीं. तमाम नेता घरों में ही गुनते-कुढ़ते रहते हैं. तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ केवल वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी रहते हैं.
लटकाये घूमते हैं
याद होगा, 2009-10 के चुनावों में ऐसे ही एक चर्चित अल्पसंख्यक चेहरे को लालू प्रसाद भी लटकाये घूमते थे‌. तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरे घटक के क्षेत्रों में जाते हैं तो करीब-करीब ऐसा ही दृश्य दिखता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में सभा हुई. मं‌च पर राजद का कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया. हो सकता है यह महागठबंधन की रणनीति हो, पर सामान्य लोग इसे समन्वय के अभाव के रूप में ही देख रहे हैं.
सफल नहीं हुई रणनीति
महागठबंधन की एक कमजोरी यह भी है. इसने एनडीए के सामने एक क्षेत्र में एक प्रत्याशी देने की रणनीति तय की थी, पर 2019 की तरह ईमानदार राजनीतिक तैयारी के अभाव में यह मुकम्मल रूप में सफल नहीं हो पायी. नये- नये ‘कांग्रेसी’ बने राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और राजद की बहुचर्चित नेता हीना शहाब समेत अनेक नेता चुनाव मैदान में कूद पड़े या भीतरघातियों के मार्गदर्शक बन गये. हालांकि, यह सब चुनावों की आम राजनीतिक परिघटना है- पंचायत से लेकर संसद तक की.
कुछ तो सिला देंगे ही
चूंकि राजनीति अब ‘कमाऊ और धन उगाऊ’ पेशा बन गयी है, लिहाजा सेवा की आड़ में मेवा के लिए राजनीति में आ रही नयी पीढ़ी जल्द से जल्द सब कुछ हासिल कर लेना चाहती है. भौतिक सुख साधन के सभी उपकरण इकट्ठा कर लेना चाहती है… इसीलिए चुनावों की आहट के साथ पार्टियों में नेताओं- कार्यकर्त्ताओं की आवाजाही काफी बढ़ जाती है. हितों के टकराव और लाभ-लोभ के सागर में तैर रहे लोग अपनी ‘उपेक्षा’ का कुछ तो सिला पार्टी को देंगे ही न!

Share this on WhatsApp
Share201Tweet126Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

by Office Araria
July 21, 2026
0

वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 21जुलाई 2026। धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-26 में चावल आपूर्ति की समीक्षा डीएम किशनगंज...

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

by Office Araria
July 21, 2026
0

​मुजफ्फरपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के रॉयल मैरिज हॉल में एक विशेष कार्यक्रम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

July 21, 2026
डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

July 21, 2026
पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

July 21, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा
  • डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट
  • पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर
  • चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब
  • बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In