सिकटी(अररिया) : प्रखंड के बरदाहा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नदियों के किनारे इन दिनों अवैध बालू एवं मिट्टी खनन का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर निजी और सरकारी जमीनों पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार अवैध उत्खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में दर्जनों वाहनों से बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे नदी तटों का कटाव बढ़ने लगा है और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर नदियों की धारा बदलने लगी है, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन कटाव की जद में आ रही है। लोगों ने बताया कि अवैध खनन को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों के अनुसार बिना किसी वैध अनुमति के सरकारी भूमि से भी बालू का उठाव किया जा रहा है। ट्रैक्टर और हाइवा वाहनों के जरिए आसपास के क्षेत्रों में बालू की सप्लाई की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, बिहार सहित कई राज्यों में अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई और न्यायालय की सख्ती देखने को मिल रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी अवैध बालू खनन पर रोक लगाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश राज्यों को दिया है। इसके बावजूद बरदाहा क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता सवालों के घेरे में है।
किशनगंज, बिहार -अवैध खनन तथा परिवहन व भंडारण के विरुद्ध 13 जुलाई तक लगभग 219 . 26 लाख रुपये राजस्व की हुई वसूली
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,14जुलाई 2026। आज 14 जुलाई 2026 को डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन...






















