• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद की 108वीं जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मानवता का दिया गया संदेश

स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद की 108वीं जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मानवता का दिया गया संदेश

January 8, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

August 28, 2026
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 2, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद की 108वीं जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मानवता का दिया गया संदेश

by Office Araria
January 8, 2026
0
स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद की 108वीं जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मानवता का दिया गया संदेश
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 29

नजरिया न्यूज़, अररिया
अररिया शहर के ओम नगर स्थित प्राइम हॉल में मंगलवार को श्यामसुंदर मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन शिविर पूरी तरह सफल रहा। यह शिविर स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद जी की 108वीं जयंती सम्मान समारोह 2026 के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवा, मानवता और आपसी सहयोग का प्रेरक संदेश देखने को मिला। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विनोद प्रसाद ने मुख्य अतिथि डॉ. आकाश, ब्लड बैंक की नोडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी तथा रचना कुमारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात “गिव ब्लड, सेव लाइफ” के नारे के साथ रक्तदान कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। आयोजन स्थल पर युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का स्पष्ट संकेत मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई, इसके बाद सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। इस शिविर में कुल 9 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में मोहम्मद जावेद (56 वर्ष), सुमित झा (23 वर्ष), रतन कुमार (33 वर्ष), सुभाष कुमार जायसवाल (41 वर्ष), विनीत प्रकाश (45 वर्ष), विकास कुमार (26 वर्ष), पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता (45 वर्ष), अश्वनी कुमार राय (29 वर्ष) तथा विपुल कुमार कर्ण (30 वर्ष) शामिल रहे

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद के द्वितीय प्रपत्र एडवोकेट विनीत प्रकाश ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उनके इस सराहनीय कदम से युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और रक्तदान को लेकर सकारात्मक वातावरण बना। मौके पर वरीय अधिवक्ता बिनोद प्रसाद, विकास प्रकाश, विवेक प्रकाश, पूर्व समिति सदस्य करेलाल मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को सुरक्षित रूप से अररिया सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में संरक्षित किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड बैंक सदर अस्पताल से आए कर्मियों—नितेश कुमार (काउंसलर), लैब टेक्नीशियन बादल कुमार, मोहम्मद इस्माइल, दीपू कुमार मिश्रा, सुधीर लाल कर्ण सहित अन्य सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

पूरे आयोजन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण बना रहा। स्वर्गीय श्यामसुंदर प्रसाद जी की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल उनकी समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि अररिया जिले में सामाजिक जागरूकता और मानवता का सशक्त संदेश भी छोड़ गया।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

by Sanjay Thakur
September 1, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया   पलासी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

by Sanjay Thakur
September 1, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररियापलासी प्रखंड अंतर्गत डेहटी उत्तर पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
  • अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
  • (no title)
  • लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक
  • अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In