वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
टाउन थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ राहुल कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, लोजपा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, वार्ड पार्षद कलीमुद्दीन, मनीष जलान, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान शांति एवं सुहार्द पूर्ण वातावरण जिला प्रशासन के गाइडलाइंस पालन करते हुए सरस्वती पूजा करने की अपील की आगे उन्होंने कहा कि डीजे नहीं बजेगा और जुलूस को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











