नजरिया न्यूज़, पुर्णिया। मलय कुमार झा।
नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विगत वर्ष आयोजित संपूर्णता अभियान के सफलता के लिए ज़िला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार को आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम अंतर्गत 6 में से 6 इंडिकेटर्स के सैचुरेट करने के लिए गोल्ड मेडल एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत 6 में से 5 इंडिकेटर्स के सैचुरेट करने के लिए सिल्वर मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी जिला पूर्णिया के सभी 6 संकेतकों जिनमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण बच्चों का टीकाकरण, पोषाहार वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, स्कूलों में बिजली कनेक्शन और किताबों का ससमय वितरण शामिल है।
वहीं आकांक्षी प्रखंड बायसी और श्रीनगर में भी 5 संकेतकों जिनमे गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओ को पोषाहार वितरण, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच तथा जीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड का आवंटन शामिल है ।
सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…
सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर… बालू में दफन मिली जिंदगी की आखिरी कहानी।अररिया...


















